फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water in many villages of Salt tahsil

सल्ट तहसील के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 04 Apr 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 04 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water in many villages of Salt tahsil
सल्ट तहसील के प्रेमनगर में हैंडपंप से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 गर्मी बढ़ने के साथ ही सल्ट तहसील के कई गांवों में गत एक सप्ताह से पानी का संकट गहरा गया है। पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में जल स्तर काफी घट गया है। इस कारण पेयजल योजनाओं में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गांवों में स्थापित स्टैंड पोस्टों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीण नौलों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। हैंडपंपों और नौलों में पानी के लिए सुबह से ही भीड़ जुट जा रही है। 

विज्ञापन


लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में पानी का स्तर घटकर बहुत कम रह गया है। इस कारण विभिन्न पेयजल लाइनों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पिछले एक सप्ताह से  सल्ट तहसील के अंतर्गत कुन्हील, शशिखाल, प्रेम नगर, सदरखोला, मौहरखेत, घसकोट, नपटुवा, पोखरी, बैला, देवायल, हिनौला, करगेत आदि गांवों में पानी का संकट गहरा गया है।  हैंड पंपों में घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद लोगों को पानी मिल रहा है। इस पानी से भी लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


कुन्हील के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सारा दिन पानी ढोने में ही बर्बाद हो रहा है। परिवार और मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। नपटुवा के कुंदन सिंह ने बताया कि गांव में गत एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। अब नौले में भी पानी सूख कर कम होने लगा है। इस कारण गर्मी के दिनों में भीषण पेयजल संकट होने के आसार हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed