{"_id":"4f1601f39339471d5f3ba036f28db708","slug":"water-entered-the-party-in-opposition-to-increasing-the-value-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल मूल्य बढ़ाने के विरोध में उतरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल मूल्य बढ़ाने के विरोध में उतरी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल मूल्य में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करने पर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा, जल मूल्य में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर जनता पर भारी बोझ डाल दिया है। पूर्व में सरकार के मंत्रियों और खुद मुख्यमंत्री ने जल मूल्य में वृद्धि न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब बढ़ोतरी लागू कर लोगों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। शासन स्तर पर बिजली की दरें बढ़ाने की भी सुगबुगाहट चल रही है। पानी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी से जनता पर बोझ बढ़ेगा। वक्ताओं ने प्रदेश के मुखिया द्वारा केंद्र सरकार पर प्रदेश को मदद न देने के आरोपों को निराधार बताया। कहा केंद्र सरकार राज्य को विकास के लिए पर्याप्त बजट दे रही है।
विज्ञापन
राज्य सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जोशी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दीपक पांडे, जगमोहन बिष्ट, बालकृष्ण जोशी, संजय अग्रवाल, अनूप टम्टा, संजय टम्टा, राजीव शर्मा, राजीव गुरुरानी, लता पांडे, अजय वर्मा, मनोज जोशी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर आदि शामिल थे। उधर, गुरुड़ाबांज तहसील में भी भाजपाइयों ने धरना देकर विरोध जताया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, सुभाष पांडे, मनोज पंत, संजय दरम्वाल, प्रकाश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, दवेंद्र बोरा, केशर सिंह, डीके जोशी, देश दीपक, हरीश चंद्र, दीवान राम, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन