फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Day in Almora And Bageshwar

Almora News: विश्व जल दिवस पर दिया संरक्षण का संदेश

Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water Day in Almora And Bageshwar
बागेश्वर में विश्व जल दिवस पर 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। 
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान परिषद और ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से विश्व जल दिवस पर नगर के होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण, वनों के कटान, ग्लोबल वार्मिंग के कारण कई जल स्रोतों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। प्रो. जेएस रावत ने प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, नौलों, धारों की देखभाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रीन हिल्स की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने सुयाल नदी के उद्गम स्थल बड़दौली में जंगल विकसित करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। संयोजक प्रो. एनडी कांडपाल ने जल संवर्धन का महत्व बताया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष रूप सिंह बिष्ट और लता पांडे ने लोक गीत गाया। एसएसजे परिसर के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में डॉ. भुवन चंद्र ने संचालन किया। इस मौके पर नमित जोशी, तारा चंद्र साह, केएन कांडपाल, पवन जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भूपेेंद्र वल्दिया, दीपक गैड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







रैली से दिया जल संरक्षण का संदेश
बागेश्वर। विश्व जल दिवस पर 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती और एडम ऑफिसर रविंद्र भंडारी के निर्देशन में कैडेट्स ने नगर से सरयू-गोमती संगम तक जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज, राइंका, सरस्वती शिशु मंदिर इंका के कैडेट्स ने भागीदारी की। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी, नगरपालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर, रजत कुमार, एनसीसी के ट्रेनिंग सूबेदार बीर बहादुर सोमई, हवलदार बाबू सिंह आदि रहे। वहीं वृृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने मंडलसेरा के कुंती गधेरे और आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया। पौधरोपण भी किया गया। वहां मनीषा, अनुष्का आर्या, टीना, नेहा, शिखा, तन्मय, अंशु आदि रहे।

बागेश्वर में विश्व जल दिवस पर 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। 

बागेश्वर में विश्व जल दिवस पर 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed