फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Ranikhet

Almora News: रानीखेत क्षेत्र के गांवों में पानी की समस्या नहीं ले रही थमने का नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Ranikhet
धमाईजर में दूरदराज के स्रोतों से पानी भरती युवतियां। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। धमाईजर, थापला और धूराफाट में पिछले एक सप्ताह से नलों में पेयजल नहीं आ रहा है। गगास-ताड़ीखेत पेयजल योजना की लाइन थापला के साथ क्षतिग्रस्त होने से डेढ़ हजार लोगों को पेयजल का संकट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थापला में एक सप्ताह पूर्व अज्ञात लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर डाली, जिस कारण वहां पानी की दिक्कत बनी हुई है। गनियाद्योली स्थित स्टाक टैंक से ग्राम थापला होते हुए धमाईजर के लिए पाइपलाइन बिछी हुई है। लाइन टूटने से निचले हिस्से में स्थित धमाईजर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आठ दिनों बाद भी धमाईजर में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

धमाईजर, थापला आदि क्षेत्रों में गगास-ताड़ीखेत पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। गगास योजना का आज तक पुनर्गठन नहीं हो सका है, जबकि इस योजना का 80 फीसदी पानी सेना को जाता है और 20 प्रतिशत पानी 28 ग्राम सभाओं को वितरित किया जाता है। लोग ठंड में दूरदराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर बने हुए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाइजर क्षेत्र के लिए थापला से लाइन गुजरती है। वहां जेसीबी से निर्माण कार्य के दौरान अज्ञात तत्वों ने पाइप लाइन ही क्षतिग्रस्त कर दी है, जिस कारण किल्लत बनी हुई है। एक कलमठ में भी मलबा भर दिया गया है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। -संदीप कुमार, जेई, जल संस्थान चिलियानौला रानीखेत।
गरुड़ में भी पेयजल संकट
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की पेयजल योजना और गरुड़ पंपिंग योजना से पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। नगरवासियों ने डीएम से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।

जल संस्थान की गरुड़ पेयजल योजना की मरम्मत कार्य चल रहा है। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि योजना के हैड पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग ने एक लाइन दुरुस्त कर दी है। दूसरी लाइन भी शीघ्र दुरुस्त कर दी जायेगी। गरुड़ वृहद पंपिंग योजना से तीन दिन से नगर नगर क्षेत्र के भकुनखोला, बैजनाथ, टीट बाजार, टानीखेत, स्याल्दे टीट, गढ़सेर बिमोला, गोलू मार्केट आदि कस्बों में जल संकट बना हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, राहुल बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, दिगविजय सिंह फर्स्वाण ने योजना की जांच शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed