{"_id":"5f5fadbd8ebc3e6a0168e7f5","slug":"water-crysis-in-dwarahat-ranikhet-news-hld3969433121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल अव्यवस्था को लेकर गुस्साए लोग, आज से होगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल अव्यवस्था को लेकर गुस्साए लोग, आज से होगा आमरण अनशन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पेयजल वितरण व्यवस्था बदहाल है। जल संस्थान की वितरण प्रणाली भी संदिग्ध है। इसमें सुधार न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ने लगा है। इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार से यहां शीतलापुष्कर मैदान में आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इसकी तैयारी कर ली गई है।
यहां नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की किल्लत है। लोग दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि जल संस्थान महीने में केवल 15 दिन ही नाकाफी पानी दिला रहा है जबकि कुछ लाइनों में लगभग रोज घंटों तक पानी खुला रहता है। इस गड़बड़ी के लिए कभी बिजली गुल तो कभी पंप खराब होना बताया जाता है, जबकि बिल पूरे माह का वसूला जा रहा है। इसके विरोध में पूर्व सैनिक संगठन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान के कुमाऊं मंडल प्रबंधक भीमताल और जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को भी ज्ञापन भेजे। इसके बावजूद समस्या न सुलझने पर अब डीएम को ज्ञापन भेजकर आमरण अनशन की सूचना दे दी गई है। ज्ञापन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, नंदाबल्लभ मठपाल, किशोरी लाल साह, सुरेंद्र लाल साह, मोहन चंद्र जोशी, सुजीत कुमार, आनंद जोशी, केशव दत्त, बसंत लाल साह, शेखर भट्ट, हरीश अधिकारी आदि के हस्ताक्षर थे।
कांडेकन्याल में पेयजल समस्या से निजात दिलाओ
बागेश्वर। ग्राम पंचायत कांडेकन्याल की प्रधान प्रेमा कांडपाल ने गांव में पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कबीना मंत्री अरविंद पांडेय को भेजे पत्र में कहा कि कांडेकन्याल अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव हैं। लंबे समय से गांव के लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। पीने के पानी के लिए उन्हें तीन किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके उपरांत भी वह लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बताया कि गांव के पास गधेरे में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है लेकिन पेयजल योजना न होने से गांव तक पानी नहीं पहुंच पाता है। प्रधान ने मांग की है कि गधेरे से गांव तक पेयजल लाइन का निर्माण किया जाए।