फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water crisis in School

Almora News: जीआईसी अडोली में दो साल से नहीं टपकी एक बूंद

Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
water crisis in School
जलसंकट के कारण शौचालय गंदगी से पटे, जंगल में जाते हैं बच्चे और शिक्षक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अंडोली में लगे नलों से दो साल से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए भोजनमाताओं को गांव के जलस्रोतों से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। पानी के अभाव में छात्र-छात्राएं और शिक्षक शौच के लिए जंगल जाने के लिए मजबूर हैं।
गुरुड़ाबांज-घुरकुना मोटर मार्ग निर्माण के दौरान विद्यालय तक पानी पहुंचाने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों और शिक्षकों के प्रयास के चलते किसी तरह पेयजल लाइन को दुरुस्त किया गया लेकिन यह फिर आपदा की भेंट चढ़ गई। पानी नहीं होने से विद्यालय में अध्ययनरत 137 छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चे प्यास बुझाने के लिए घरों से ही पानी लाते हैं। विद्यालय के शौचालयों पानी के अभाव में गंदगी से पटे हुए हैं।
विज्ञापन


---
विद्यालय में पेयजल की समस्या को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को बताया गया था। दो सालों से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पानी के अभाव में शौचालय में सफाई नहीं हो पा रही है। - मनीष कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य, जीआईसी अंडोली अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed