{"_id":"592ee0544f1c1b432bbdb113","slug":"water-crisis-in-rano-and-bedhuli-due-to-flowing-pipelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइनें बहने से रणां और बेढुली में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइनें बहने से रणां और बेढुली में पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 31 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
रिश्कन गधेरे में क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोपहर पर्यटन नगरी में भारी बारिश हुई। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो गया है। उधर द्वाराहाट में भारी बारिश के कारण कई पेयजल योजनाओं की पाइप लाइनें बह गईं। जिस कारण बेढुली और रणां क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। प्रतिदिन हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। द्वाराहाट में भी भारी बारिश के चलते रिश्कन गधेरे से बनी पेयजल योजनाओं के पाइप लाइन बह गए। बेढुली पेयजल योजना की पांच और रणां पेयजल योजना की तीन पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं जिससे क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से शीघ्र क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन