{"_id":"58e1438f4f1c1b533e5b4612","slug":"water-crisis-in-many-villages-of-someshwar-tehsil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही सोमेश्वर तहसील के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। घुड़दौड़ा, भानाराठ, बमनफलिया गांवों में तो पिछले एक माह से जबरदस्त पेयजल संकट चल रहा है। गर्मी बढ़ने पर पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी सूख कर कम हो गया है। इस कारण तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार मची है। नौले, हैंडपंपों में सुबह से ही पानी के लिए लोगों की लाइन लग रही है।
तहसील क्षेत्र के घुड़दौड़ा, भानाराठ, बमनफलिया गांव में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति ठप है। अर्जुन राठ, मल्ला खोली, लोद, फल्टा, चनोली, रमेलाडुंगरी, भंडारी गांव, रितुराठ आदि गांवों में भी काफी लंबे समय से पेयजल संकट बना है। इस बीच गर्मी बढ़ने लगी है। इस कारण अधिकतर गांवों की पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों में जल स्तर घट गया है। इस कारण इन गांवों में पिछले एक माह से पानी की किल्लत है। पानी न मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नौले, हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। नौले, हैंडपंपों में सुबह से ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। लाइन में घंटों इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार, मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो जा रहा है। लोद के दान सिंह रमेला ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही है। सारा दिन पानी जुटाने में बीत जा रहा है। भानाराठ के जगत सिंह बोरा ने बताया कि गांव में एक माह से पेयजल किल्लत चल रही है। इस कारण भविष्य में संकट बढ़ने के आसार हैं।
इनसेट
। पिछले वर्ष की आपदा में विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोतों के चैंबर ध्वस्त हो गए थे। छह माह बाद भी पेयजल योजनाओं के स्रोतों के ध्वस्त चैंबरों की जगह नए चैंबर ठीक नहीं किए गए हैं। इस कारण अधिकतर पेयजल योजनाओं में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। क्षेत्र की कई पेयजल योजनाएं बूढ़ी हो चुकी है। इन योजनाओं के पाइप जीर्णशीर्ण हैं।