फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water crisis in jainti

जैंती तहसील के कई गांवों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि

Sat, 20 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Sat, 20 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
water crisis in jainti
शनिवार को अल्मोड़ा के रानीधारा नौले में पानी के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नया संग्रौली पेयजल योजना के स्रोत का ध्वस्त चैंबर दुरुस्त नहीं किए जाने से पेयजल योजना में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण कई गांवों में पानी का संकट चल रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। गर्मियों के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गत दिनों हुई बारिश में नया संग्रौली पेयजल योजना के स्रोत का चैंबर ध्वस्त हो गया है। एक पखवाड़े के बाद भी ध्वस्त चैंबर के स्थान पर नया चैंबर नहीं लगाया गया। पेयजल योजना में जलापूर्ति नहीं होने के कारण नया संग्रौली, बस्टा, रातीमाटी, बांजधार, बानतोली समेत कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। गर्मियों के दिनों में पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों में सुबह से ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी जुटाने में बर्बाद हो रहा है। इन दिनों विवाह का सीजन भी है। गांव में बारात होने पर पानी के लिए ग्रामीणों की भारी परेशानी हो रही है। जैसे तैसे पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात से पहले ही पेयजल योजना दगा दे गई है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले यह स्थिति है तो बरसात के दिनों में तो और भी अधिक परेशान उठानी पड़ेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed