फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Almora

गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Almora
अल्मोड़ा में पानी ढोती बच्ची - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। माल गांव आदर्श कालोनी में पेयजल किल्लत बनी है। पानी कम मात्रा में आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग नौलों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में भी माल गांव आदर्श कॉलोनी में बहुत कम मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में फोर्स न होने से एक बाल्टी पानी भरने में ही काफी समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पानी ही नहीं आता है कभी पानी आता है तो फोर्स कम होने के वजह से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है। कई बार स्थिति यह हो जाती है कि नहाने लायक भी पानी नहीं हो पाता है। पानी की किल्लत के चलते लोग पानी का स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में जो पानी स्टोर किया था वह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

पानी किल्लत से लोग काफी परेशान है। पानी में फोर्स बहुत कम है जिससे बर्तन नहीं भर रहे हैं। लोग किसी तरह काम चला रहे हैं। पेयजल किल्लत की समस्या जल्द दूर की जानी चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन लटवाल, अल्मोड़ा
सीएम पोर्टल में भी पानी की समस्या को बता चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी की किल्लत दूर की जानी चाहिए। लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक पानी मिलना चाहिए।

- गणेश नेगी,अल्मोड़ा
सर्किट हाउस टैंक से जुड़ेे क्षेत्रों में दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी
अल्मोड़ा। पेयजल लाइन शिफ्टिंग और पंप बदले जाने से बुधवार को भी नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग परेशान रहे। इधर शाम को काम पूरा होने के बाद सर्किट हाउस पेयजल टैंक में सप्लाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार से टैंक से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। जल संस्थान ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की पेयजल लाइन शिफ्टिंग के साथ ही मटेला पंपिंग योजना में नया पंप और मोटर लगाया। जिस कारण सर्किट हाउस टैंक में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे टैंक से जुड़े मुख्य बाजार, माल रोड, नयालखोला, कचहरी बाजार, राजपुरा क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन भी पानी नहीं मिल पाया। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अन्य जगह से पानी का इंतजाम कर किसी तरह काम चलाया। इधर, जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि बुधवार शाम से सर्किट हाउस टैंक में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से टैंक से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed