{"_id":"5a70a66d4f1c1b80268b75e9","slug":"water-crises-in-many-villages-of-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
water rates hike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ठंड के मौसम में भी पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुलार-करगेत पेयजल योजना से सल्ट विकासखंड के मौलेखाल, शशिखाल, सदरखोला, घसकोट, पोखरी, बैला, देवायल, करगेत आदि गांवों में जलापूर्ति की जाती है। गत तीन दिनों से उपरोक्त सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है।
ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंपों से पानी ला रहे हैं। पेयजल स्रोतों मेें सुबह से ही पानी के लिए ग्रामीणों की भीड जुट रही है। इसके बाद भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलार-करेगत पेयजल योजना काफी पुरानी है।
विज्ञापन
पेयजल योजना के पाइप जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। कई स्थानों पर पानी लीकेज भी हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन जीर्ण-शीर्ण पेयजल योजना के पाइप आज तक नहीं बदले गए हैं।