{"_id":"5f5510b38ebc3e6a07790d23","slug":"water-crises-in-almora-almora-news-hld3960168131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा शहर की पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा शहर की पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ढाई दशक पुरानी शहर की पेयजल लाइनें काफी जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गई है। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था सुधारने का प्रस्ताव बनाया है। कपिलेश्वर से नई पाइप लाइन बिछाने के लिए कुल 93 करोड़ की योजना बनाई है।
कोसी-अल्मोड़ा पेयजल योजना से नगर के अलावा आसपास के 35 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। ढाई दशक पूर्व बनी इस योजना की वितरण लाइनें कई स्थानों पर जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गई हैं। लाइनों में लीकेज भी होते रहता है। मुख्य पेयजल लाइन से मोहल्लों को लोगों ने व्यक्तिगत कनेक्शन ले रखे हैं। यह कनेक्शन रास्तों से होकर मोहल्लों की ओर जाते हैं। रास्तों में भी पेयजल लाइनों का जाल बिछा रहता है। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने शहर के मध्य की पाइप लाइनों के स्थान पर नई पाइप बिछाने की योजना बनाई है। इसके तहत पूरे शहर और आसपास के गांवों को पानी की आपूर्ति करने वाली पुरानी पाइप लाइनों के स्थान पर नए पाइप बिछाए जाएंगे। साथ ही मोहल्लों के मध्य तक मोटी वितरण पेयजल लाइन भी बिछाई जाएगी, ताकि रास्तों से पाइपों का जाल भी हट सके।
कपिलेश्वर से बनेगी नई पेयजल योजना
अल्मोड़ा। शहर को कोसी से पुरानी योजना से करीब आठ से साढ़े आठ एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। 25 करोड़ की लागत वाली मटेला से अल्मोड़ा सुदृढ़ीकरण भाग एक योजना का काम शुरू हो गया है। इस योजना के बनने से 7.5 एमएलडी पानी मिलेगा। विभाग की कपिलेश्वर से साढ़े पांच किमी लंबी तीन सौ मिमी की नई पेयजल योजना बनाने का प्रस्ताव है। इस योजना से 5.5 एमएलडी पानी आएगा। इस योजना के बनने से मेडिकल कॉलेज के अलावा खत्याड़ी, करबला, लोअर मालरोड के गांवों समेत ऑफिसर्स कॉलोनी तक पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर की पेयजल लाइनों के सुदृढ़ीकरण समेत कपिलेश्वर पेयजल योजना के निर्माण के लिए 93 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने योजना को स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा है। योजना को स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो सकेगा।
- केडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम निर्माण शाखा, अल्मोड़ा।