फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crises in a dozen villages of Salt Block

सल्ट ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Sun, 22 Apr 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Water crises in a dozen villages of Salt Block
तीन किमी दूर से पानी लातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 सल्ट विकासखंड के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में दो-तीन दिन में एक बार पानी मिल रहा है। 

विज्ञापन

नैकणा-पेयजल योजना में खराबी आने के कारण आमधार, मौलेखाल, नपटुवा, पोखरी, वैला, देवायल, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, जीआईसी देवायल, हिनौला, करगेत, सदरखोला, घसकोट आदि गांवों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं। स्रोतों में भी पानी कम होते जा रहा है। स्थिति यह है कि स्रोतों में तड़के से ही भीड़ लग जा रही है। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में हैंडपंप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से लगे आबादी वाले क्षेत्र में दो-तीन दिन बाद एक बार टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। आमधार की प्रधान देवकी देवी ने बताया कि गांव में पेयजल संकट लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना में आए दिन खराबी आ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed