फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water and Electricity Crisis in Almora

Almora News: अल्मोड़ा के लोगों को बिजली ने रुलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water and Electricity Crisis in Almora
मटेला पंप गृह से पातालदेवी जलाशय को जलापूर्ति करने वाली मुख्य राईजिंग मैन पाइप लाइन की मरम्मत कर? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के लिए रविवार का दिन छुट्टी कम मुश्किलों भरा अधिक रहा। क्रिसमस की छुट्टी मनाने वाले लोगों का अधिकतर समय पेयजल जुटाने में ही लगा रहा। ऊपर से पांच घंटे की बिजली कटौती ने कंगाली में आटा गीला वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से 20000 तो बत्ती गुल रहने से 12000 की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रविवार को मटेला पंप हाउस से पातालदेवी जलाशय को जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन की मरम्मत कार्य किया गया, जिस कारण पेयजल आपूर्ति ठप रही। जाखनदेवी, कपीना, खोल्टा, पांडेखोला, कर्नाटक खोला सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में पानी न आने से बढ़ी आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी और लोगों को कड़ाके की ठंड में नौले-धारों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
रविवार को कपड़े धोेने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी की अधिक जरूरत होती है। लेकिन पानी की आपूर्ति ठप रही, जिससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जल संस्थान उपभोक्ताओं से बिल तो पूरा वसूलता है। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित सिंह बिष्ट, पांडेखोला (अल्मोड़ा)
पानी न आने से भारी दिक्कतें हुई। गर्मी के साथ ही ठंड के मौसम में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। जल संस्थान को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
मनदीप कुमार टम्टा, खोल्टा (अल्मोड़ा)
कोट-रविवार को मटेला पंप हाउस से पातालदेवी जलाशय को जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया, जिससे दिक्कत आई है। सोमवार को पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अरुण कुमार सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा
बिजली कटौती ने ठंड का कहर बढ़ाया
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ते ही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बीते कई दिनों से बिजली कटौती का सिलसिला जारी है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। रविवार को भी सुबह से ही बिजली कटौती जारी रही। नगर के माल रोड, धारानौला, शिखर तिराहा सहित कई हिस्सों में पांच घंटे बत्ती गुल रही।
लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऊर्जा प्रदेश में ही हमें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा यूपीसीएल को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।
खपत बढ़ने की बात कर पल्ला झाड़ रहा है यूपीसीएल
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर यूपीसीएल खपत बढ़ने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। यूपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक ठंड के मौसम में बिजली की खपत बढ़ गई है, जिस कारण जगह-जगह रोस्टिंग करनी पड़ रही है, जबकि सरकार प्रदेश में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की बात कर रही है।

कोट- ठंड के मौसम में लोड बढ़ने से कई बार लाइन में भी खराबी आ जाती है, जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। - कन्हैयाजी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed