{"_id":"5d4c65618ebc3e6cbf3f5cf6","slug":"warm-welcome-of-gold-medalist-garud-news-hld3522181132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का दुलारा ‘सोना’ लेकर लौटा तो ग्रामीणों ने स्वागत में बिछा दीं पलकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का दुलारा ‘सोना’ लेकर लौटा तो ग्रामीणों ने स्वागत में बिछा दीं पलकें
विज्ञापन
सागर थायत के स्वागत के लिए उमड़े ग्रामीण।
- फोटो : GARUD
सागर का भव्य स्वागत
वर्ल्ड पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर बृहस्पतिवार को अपने गांव पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
गरुड़(बागेश्वर)। वर्ल्ड पैरालपिंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर थायत के अपने पैत्रिक गांव पुरुड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कुमाऊंनी लोक गीत का गाए। लोगों में सागर के साथ फोटो खिंचवाने की भी होड़ रही।
बृहस्पतिवार दोपहर गरुड़ पहुंचने पर भाजपा, भाजुयमो, व्यापार संघ और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधी चबूतरे में सागर थायत का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जज्बा हो तो मंजिल एक दिन जरूर मिलेगी। इस दौरान विधायक चंदन राम दास और जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सागर को हर संभव मदद की जाएगी। वहां देवकी नंदन जोशी, रंजीत सिंह थायत, हरीश रावत, कंचन थायत, दिगंबर नाथ गोस्वामी आदि थे।
इसके बाद सागर अपने पैत्रिक गांव पुरुड़ा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। यहां अपने ईष्ट देव को नमन करने के बाद सागर ने पिता लक्ष्मण सिंह, ताऊ किसन थायत, कंचन थायत और ग्रामीणों को नमन किया।
विज्ञापन
बता दें कि सागर ने स्विट्जरलैंड में तीन अगस्त को संपन्न हुई वर्ल्ड पैरालंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।
जीआरडी सागर थायत
आनंद बिष्ट