फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Waqf Board rejected the appointment of masrur

वक्फ बोर्ड ने मसरूर की नियुक्ति निरस्त की

Wed, 27 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Waqf Board rejected the appointment of masrur

मुस्लिम समुदाय के विरोध के चलते उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने प्रशासक (मुतवल्ली) पद पर नियुक्त मसरुर कुरैशी की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बोर्ड ने अल्मोड़ा लाला बाजार निवासी अधिवक्ता मोहम्मद असलम जिन्हा को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कुछ दिन पूर्व बोर्ड ने अल्मोड़ा में वक्फ संख्या दो, तीन और 39 के लिए मसरूर कुरैशी को मुतवल्ली नियुक्त किया था। नगर के मुस्लिम समुदाय ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कुरैशी की नियुक्ति के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय सचिव को ज्ञापन भेजे थे। मुस्लिम समुदाय ने कुरैशी पर वित्तीय अनियमितता के भी आरोप लगाए थे। मुस्लिम समुदाय के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कुरैशी की नियुक्ति को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रियासत अली ने जारी पत्र में कहा कि पूर्व में मसरूर कुरैशी की नियुक्ति की अधिसूचना प्रकाशित नहीं हुई थी। सरकार को स्वप्रेरणा और वक्फ के हित में किसी व्यक्ति के आवेदन पर इसे निरस्त करने का अधिकार है। शासन के सुझाव पर बोर्ड ने 25 अप्रैल को अल्मोड़ा में कार्यपालक अधिकारी, निरीक्षक और अनुसेवक की मौजूदगी में चुने गए मुतवल्ली असलम जिन्ना को तीन वर्ष के लिए मुतवल्ली नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मुस्लिम समुदाय की हुई बैठक में जिन्हा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय सचिव का आभार जताया है। बैठक में रइस अहमद, खलीलउर रहमान, निजाम कुरैशी, मोहम्मद सलीम, शकील, शाहनवाज, मुमताज अख्तर, इसरार अहमद, जियाउल रहमान मौजूद थे। संचालन नूर अकरम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed