फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wanted accused in gelatin tube case arrested in almora

UK: जेलेटिन ट्यूब मामले में वांछित अभियुक्त धरा, चट्टान काटने के लिए अपने ठेकेदार पिता से लिया था विस्फोटक

Fri, 28 Nov 2025 12:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:36 PM IST
सार

सल्ट क्षेत्र में मिले जेलेटिन ट्यूब मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने वांछित एक अभियुक्त को धर दबोचा है।

विज्ञापन
Wanted accused in gelatin tube case arrested in almora
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में मिले जेलेटिन ट्यूब मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने वांछित एक अभियुक्त को धर दबोचा है। थाना सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों के पास खुले स्थान से 161 बेलनाकार जेलेटिन ट्यूब बरामद हुई थी।

विज्ञापन

इसमें पुलिस एक अभियुक्त प्रशांत कुमार बिष्ट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने अन्य संलिप्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने इस मामले में वांछित अभियुक्त ललित सिंह पाटनी उर्फ लवी निवासी ग्राम व पोस्ट पाटी थाना पाटी जिला चंपावत को भिकियासैंण से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ललित ने बताया कि वर्ष 2016-17 में तीन किमी लंबी सड़क निमार्ण का कार्य किया था। इसमें प्रशांत कुमार बिष्ट और वह पार्टनर थे। निर्माणाधीन सड़क में चट्टान काटने के लिए ललित ने अपने ठेकेदार पिता से जेलेटिन ट्यूब ली थी। वर्तमान में पिता का निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी भुवन जोशी,विवेचक थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, इरशाल उल्ला, अवधेश कुमार, गणेश पांडे, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed