फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Staging of the Dhanush Yajna and the dialogue between Lakshman and Parashuram.

Almora News: धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन

Wed, 14 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Staging of the Dhanush Yajna and the dialogue between Lakshman and Parashuram.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामसभा मुझोली में आदर्श रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। संवादों और प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए चिनौना, बस्यूरा, धनखोली, दैना और भन्नी सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे। इस बार रामलीला में बेटियां प्रमुख पात्रों की भूमिका निभा रही हैं। सगी बहनें रिया आर्य और माही आर्य क्रमशः भगवान श्रीराम और माता सीता का अभिनय करेंगी। वहीं, निकिता लक्ष्मण, वैशाली भरत तथा दिशा शत्रुघ्न की भूमिका निभाएंगी। वहां हरीश आर्य, गणेश लाल आर्य, धर्मपाल, दिनेश चंद्र, भोला राम, पूरन चंद्र, जगदीश चंद्र, मोहित कुमार, कार्तिक, पवन, विक्की, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed