फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wanagani does not tolerate any security work: Singh

वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : सिंह 

Mon, 24 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 24 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

 उत्तरी कुमाऊं वृत के वन संरक्षक आईपी सिंह ने वनों को आग से बचाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने यहां वनाग्नि सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, कहा कि कोताही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने वनाग्नि सुरक्षा के लिए स्थापित क्रू स्टेशनों को भी देखा, बाद में उन्होंने सौनी में निर्माणाधीन ईको टूरिज्म कार्यों का निरीक्षण भी किया।  

विज्ञापन


वन संरक्षक आईपी सिंह ने कहा कि फायर सीजन चरम पर है। विभाग की तरफ से वनों की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए हैं, इन्हें अमलीजामा पहनाना होगा। उन्होंने सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की, कहा कि क्षेत्र में स्थापित क्रू स्टेशन 24 घंटे सक्रिय रहने चाहिए। वनाग्नि सुरक्षा में ग्रामीणों का सहयोग लिया जाए, विभाग की तरफ से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


कहा कि ग्रामीणों के साथ वनाधिकारी समन्वय स्थापित करें, तभी वनों की सुरक्षा होगी। उन्होंने वनाग्नि के क्षेत्र में अब तक की प्रगति भी अधिकारियों से पूछी। कहा कि किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि फायर वाचरों की कमी है तो और नियुक्त किए जाएं, शासन स्तर पर अधिकारियों की नजर भी वनाग्नि पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वन संरक्षक सौनी पहुंचे, जहां उन्होंने ईको टूरिज्म योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन ईको पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। उन्होंने बताया कि ईको पार्क का संचालन ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से इसके प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। लीसा डिपो, पौधालयों की प्रगति भी वन संरक्षक ने देखी। इस दौरान एसडीओ चंदन गिरि गोस्वामी, वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed