फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vyapar mandal Almora

हारने के बाद पद के लालच में निजी स्वार्थ के लिए बनाया नया संगठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vyapar mandal Almora
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष हरे - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने कहा कि उनका संगठन व्यापारियों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सभी व्यापारी और इकाईयां संगठन के साथ हैं लेकिन चुनाव हारे हुए और कुछ लोगों ने अस्तित्व की लड़ाई, निजी स्वार्थ के लिए नया संगठन बनाया है। नया संगठन बनाने वाले तीन व्यापारियों को संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अन्य को भी नोटिस दिए जाएंगे। यदि गलती मानते हैं तो वापसी के रास्ते भी खुले हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि 1985 में गठित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लगातार व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्रव्यापी संगठन की प्रदेश में 367 इकाईयां और जिले में 32 सक्रिय इकाईयां हैं। संगठन व्यापारियों के दुख-दर्द का साथी है। जरूरतमंद व्यापारियों की मदद की जाती है। कोरोना काल में व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसलिए प्रभावित व्यापारियों की सूची बनाकर प्रदेश संगठन के माध्यम से सरकार से मदद मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में संगठन ने स्वयं के संसाधनों से 267 लोगों को 1.51 लाख रुपये की मदद पहुंचाई। मास्क और सैनिटाइजर बांटे। संगठन की पहल पर जिला पंचायत ने किराएदार व्यापारियों का एक माह का किराया माफ किया है। अब उन्होंने व्यापारियों के बिजली, पानी बिल, सरचार्ज, बैंक ऋण का ब्याज भी माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को कोरोना योद्धा घोषित कर उनका बीमा करने की मांग भी की। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ भी व्यापारियों को मिलना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी और मनोज अरोरा, जिला महामंत्री कलम गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, विनीत बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed