फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VPDO Sult Almora

दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिली गाली गलौच और जान से मारने की धमकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
VPDO Sult Almora
कार्य बहिष्कार कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय सल्ट प्रांगण में नारेबाजी करते ग्राम पंचायत अधिका? - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मछोड़ के हरड़ा निवासी दो ग्राम पंचायत अधिकारियों (वीपीडीओ) ने राजस्व उपनिरीक्षक हरड़ा को तहरीर दी है। इसमें नागचूला निवासी युवक और उसके साथ आए 10 से अधिक लोगों ने जान से मारने और गालीगलौज कर धमकाने का आरोप लगाया गया है। वीपीडीओ ने बीडीओ कार्यालय प्रांगण में धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को सल्ट विकासखंड के सभी वीपीडीओ ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

वीपीडीओ बसंत बल्लभ पंत और भूपेंद्र रावत मछोड़ क्षेत्र के हरड़ा गांव में किराए पर रहते हैं। दोनों ने राजस्व उपनिरीक्षक हरड़ा को तहरीर दी। बताया कि 30 सितंबर की रात दस बजे ग्राम नागचूला निवासी युवक अपने 10-12 साथियों के साथ हरड़ा पहुंचा और बेवजह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। करीब इन लोगों ने दो घंटे तक गालीगलौज की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। आरोप लगाया है कि इससे पहले भी वह गालीगलौज करता रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो सदस्यों को धमकाने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को विकासखंड के सभी वीपीडीओ ने कार्य बहिष्कार शुरू कर बीडीओ कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बीडीओ को भी ज्ञापन सौंपा है। बसंतबल्लभ पंत, भूपेंद्र रावत, मनोज रावत, त्रिलोक गैरोला, रविंद्र सागर, कविता मनराल, श्रवण अधिकारी, जितेंद्र रावत, बृजमोहन पवार आदि धरने पर बैठे। इधर ग्राम विकास अधिकारी संगठन ने भी ग्राम पंचायत अधिकारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष दलीप भंडारी ने घटना की कड़ी निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से वीडीओ भी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

मामले में ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने और सबूत जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगमोहन साह, राजस्व उपनिरीक्षक हरड़ा (सल्ट)
(फाइल नं. 02एएलएम09पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed