फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voting details explained to 716 employees

Almora News: 716 कर्मियों को बताई गईं मतदान की बारीकियां

Fri, 05 Apr 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Voting details explained to 716 employees
उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल मतदान कर्मी। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए 710 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताईं। कहा सभी कर्मियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेकर मतदान को सफल बनाना होगा। लापरवाही की इसमें कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसजे परिसर के सभागार में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 412 और उदय शंकर नाट्य अकादमी में रानीखेत विधानसभा के 304 मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ईवीएम और वीपीपैट मशीन को सावधानी से खोलना और बंद करना होगा। उन्हें पीयू, सीयू और वीपीपैट को संयोजित करने के तरीके बताए। कहा कि यदि कोई भी समस्या हो तो उसका समय रहते समाधान करना होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सफल बनाना हर मतदान कर्मी का दायित्व है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, कपिल नयाल, हेम जोशी, अशोक कुमार, महेंद्र भंडारी, सवित जनौटी, भुवन चंद्र पांडे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed