फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vocational education will find employment

व्यावसायिक शिक्षा से मिलेगा रोजगार

Tue, 20 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 20 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा का खास महत्व है। व्यावसायिक शिक्षा के बाद युवाओं के लिए व्यावसायिक, सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं। विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के नवसृजित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी जागेश्वर में फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि नए ट्रेड खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने नोडल प्रधानाचार्य को शीघ्र कंप्यूटर साइंस विषय को संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की बढ़ती फौज को देखते हुए प्रदेश सरकार का राज्य में आईटीआई खोलने का उद्देश्य आईटीआई के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ट्रेड भी खोले जाएंगे ताकि युवा व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रोजगार प्राप्त कर सके। आईटीआई अल्मोड़ा के नोडल प्रधानाचार्य जेपी टम्टा ने कहा कि कंप्यूटर विषय की कक्षा शीघ्र शुरू की जाएगी।

प्रभारी प्रधानाचार्य लाल सिंह बिष्ट ने बताया  कि फिटर ट्रेड में 13, इलेक्ट्रॉनिक्स में 14 छात्रों ने प्रवेश लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज नैनी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।


पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे थे। वहां भगवान सिंह खनी, राम सिंह कार्की, प्रधान हरिमोहन भट्ट, नारद भट्ट, गंगा दत्त, छात्रनेता गिरीश भट्ट, मुन्नी देवी, केशर सिंह, आनंद सिंह, प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट, एससी आर्या ने विचार रखे। प्रधानाचार्य हरीश आर्या ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed