{"_id":"5cf019ddbdec2206fd72d075","slug":"vivekananda-inter-college-s-best-performance-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विवेकानंद इंटर कॉलेज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विवेकानंद इंटर कॉलेज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Thu, 30 May 2019 11:28 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 30 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद खुशी जताते विवेकानंद इंटर कालेज के मेधावी छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में विवेकानंद इंटरमीडिएट रानीधारा अल्मोड़ा का जिले में प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। विद्यालय का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल 95 फीसदी रहा है। इंटर में छह और हाईस्कूल में पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
हाईस्कूल परीक्षा में 199 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 142 ने प्रथम श्रेणी और 48 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों में (75 फीसदी से अधिक) 64 बच्चे हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 167 प्रथम श्रेणी और 55 द्वितीय श्रेणी में पास हुए। प्रथम श्रेणी प्राप्त 167 बच्चों में से 64 बच्चों ने 75 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने मेधावी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया और उनसे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर मुकाम हासिल करने को कहा। इस मौके पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी समेत शिक्षक, िशिक्षकाएं और कर्मचारी मौजूद थे।