{"_id":"64ecec257043c9b3a6045a94","slug":"vinod-became-the-chairman-of-the-regional-consultative-committee-almora-news-c-232-1-alm1002-2360-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विनोद को क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष चुना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विनोद को क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष चुना गया
Tue, 29 Aug 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर रेंज कार्यालय में क्षेत्रीय सरपंच संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर रेंज कार्यालय में क्षेत्रीय सरपंच संगठन की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें विनोद पांडे को सर्वसम्मति से ताकुला ब्लाॅक की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही संरक्षक मंडल में लाल सिंह खाती, रतन सिंह रावत, अमर सिंह मेहरा, पुष्पा भंडारी, जीत सिंह नेगी, राम नाथ गोस्वामी, मोहन गिरी को शामिल किया गया। लीला बोरा, पंकज मेहता को महामंत्री, दिनकर प्रकाश जोशी, दीवान सिंह भोज, पुष्कर तिवारी, दुर्गा लोहनी, जीवन खर्कवाल को उपाध्यक्ष और बसंत कैड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
वन पंचायत सरपंचों ने वन विभाग से वन पंचायतों के समग्र विकास योजना के लिए हर वित्तीय वर्ष में निश्चित धनराशि स्वीकृत देने, वन पंचायतों से अवैध अतिक्रमण हटाने, उनका कार्यकाल बढ़ाने, तेंदुए, सुअरों और बंदरों से मुक्ति देने, वन पंचायतों में माइक्रोप्लान बनाने, वन पंचायतों की लीसा रॉयल्टी शीघ्र खाते में भेजने की मांग की। बैठक में बबली देवी, जगत सिंह, अनीता देवी, चंदन प्रकाश, गोविंद सिंह रावत, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।