फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain increases farmers' anxiety; threat looms over paddy crop ready for harvest

Almora News: बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, पकने को तैयार धान की फसल पर मंडराया खतरा

Mon, 14 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 14 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rain increases farmers' anxiety; threat looms over paddy crop ready for harvest
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन धान की फसल तैयार होने के समय किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की बालियां पकने लगी हैं और कई जगह फसल कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में लगातार बारिश होने से फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान रमेश सिंह भाकुनी ने बताया कि धान की बालियां पकने की स्थिति में हैं। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने और तैयार फसल के गिरने से नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण धान की कटाई और मड़ाई का काम भी प्रभावित होने की संभावना है। किसानों के अनुसार इस समय मौसम का साफ रहना बेहद जरूरी है। लगातार बारिश से तैयार धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। किसानों ने मौसम जल्द साफ होने की उम्मीद जताई है, ताकि समय पर धान की कटाई कर फसल को सुरक्षित किया जा सके।

फोटो-45- बिधूना के राधा कृष्ण मंदिर में सजाया गया पंडाल। संवाद

फोटो-45- बिधूना के राधा कृष्ण मंदिर में सजाया गया पंडाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed