फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers surround SDM of Salt

थात तराड़ के ग्रामीणों ने सल्ट के एसडीएम का किया घिराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers surround SDM of Salt
सल्ट के एसडीएम राहुल शाह का घेराव करते थात तराड़ के ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत थात तराड़ गांव में संदिग्धावस्था में वृद्धा तुलसी देवी की मौत का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। इससे गुस्साए थात तराड़ के ग्रामीणों और उत्तराखंड मातृ शक्ति संगठन के सदस्यों ने तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और एसडीएम का घेराव किया और मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर उत्तराखंड मातृशक्ति संगठन के अध्यक्ष राकेश नाथ ने कहा कि एक माह पूर्व थात गांव की तुलसी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन राजस्व पुलिस मामले की जांच पूरी नहीं कर सकी है और न ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस पर रोष जताया और नारेबाजी भी की। बाद में उन्होंने एसडीएम राहुल शाह का घेराव भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से जल्द से जल्द तुलसी देवी के हत्यारोें की गिरफ्तारी की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द मामले का पर्दाफाश नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में आशा देवी, राकेश मठपाल, आनंद बल्लभ, तारा देवी, लीला देवी, शांति देवी, भावना देवी, पुष्पा देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed