फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers seized 27 tins of illegal mica and handed them over to the forest panchayat.

Almora News: ग्रामीणों ने पकड़ा 27 टिन अवैध लीसा, वन पंचायत को सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers seized 27 tins of illegal mica and handed them over to the forest panchayat.
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के अंतर्गत ग्राम चगेठी के जंगलों में ग्रामीणों ने अवैध लीसा दोहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 टिन अवैध लीसा पकड़कर वन पंचायत सरपंच के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह चौहान ने बताया कि गांव के निकट स्थित जंगलों और नाप भूमि में लंबे समय से अवैध रूप से लीसा दोहन किया जा रहा था। आरोप है कि लीसा तस्कर छोटे-छोटे चीड़ के पेड़ों पर घाव लगाकर अवैध तरीके से लीसा निकाल रहे थे, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे और कई बार वन विभाग तथा संबंधित ठेकेदारों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को वन पंचायत सरपंच लीलाधर पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बिना नंबरिंग के 27 टिन लीसा बरामद हुआ, जिसे ग्रामीणों ने अवैध मानते हुए इसकी सूचना तत्काल जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर फॉरेस्ट गार्ड बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बरामद 27 टिन लीसा उन्हें सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी छोटे पेड़ों से अवैध रूप से लीसा निकाला जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस कार्रवाई में वन पंचायत सरपंच लीलाधर पांडे, माधवानंद भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, भैरव दत्त भट्ट, नवीन सिंह चौहान, बहादुर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
कोट
ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है जिसके बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि लीसा वैध है या अवैध। फिलहाल लीसे के टिनों को वन पंचायत सरपंच के सुपुर्द किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवीन टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी, जागेश्वर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed