{"_id":"5b7ef73d42c792465b689408","slug":"villagers-protested-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए ग्रामीणों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सल्ट तहसील में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट विकासखंड के अंतर्गत निर्माणाधीन पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जालीखान से सल्ट तहसील तक जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं होने पर एक सितंबर से तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया।
क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न गांवों के लोग जालीखान में एकत्रित हुए। यहां से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। तहसील कार्यालय पहुंच कर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील में तहसीलदार और एसडीएम के नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिपना-मन्हैत-डंगुला मोटर मार्ग 2004 में स्वीकृत हुआ था।
15 साल गुजर जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण कटरिया, पाटीगैर, मन्हैत, आंसूतले, रामपुर, तड़ी, टुटनोली, किचार, डंगुला, चमकना, स्याही आदि गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन अधूरी सड़क अब तक नहीं बनी है। सड़क में आंसुतले और रामपुर गांवों के बीच में पुल का निर्माण करने की मांग की। सड़क के चौड़ीकरण, डामरीकरण कर तलाड़ तक सड़क का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह तडिय़ाल, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, प्रहलाद रावत, सुजीत चौधरी, सोबन बोरा, योगेंद्र अधिकारी, भगत रावत, हरीश तडिय़ाल, भगवत बोरा, किशन राम, हरवंश सिंह, प्रमोद तडिय़ाल, किशोर बोरा, आनंद प्रकाश, बची सिंह, चंदन सिंह, विशन भट्ट आदि शामिल थे।