फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers mobilized over problems, kept fast

समस्याओं को लेकर ग्रामीण लामबंद, उपवास रखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers mobilized over problems, kept fast
- स्लोगन पोस्टर के साथ समस्याओं के समाधान की मांग करतीं ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागनाथ संघर्ष समिति वृद्धजागेश्वर के बैनर तले गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांगों को लेकर उपवास रख घरों से सांकेतिक विरोध दर्ज किया। सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाकर लगातार प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए जनप्रतिनिधियों को चेताया। मांग पूरी नहीं होने पर जून के अंत में आंदोलन करने और आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

घरों में उपवास के साथ प्रदर्शन पर बैठ लोगों ने कहा कि बीते 22 मार्च को जागनाथ संघर्ष समिति के आह्वान पर चौघानपाटा में ग्रामसभा थिकलना, ऐरिखन, नायल बोड़ा, थाला, धौलनैली, निसनैली, कटुजिया, कोटा त्रिनैली समेत अनेक गांवों कि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक उन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको देखते हुए बीते तीन जून से युवाओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए घरों और ग्राम स्तर पर उपवास कार्यक्रम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पोस्टर के माध्यम से सोशल मीडिया अभियान चलाकर बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थिकलना से जौलबाज तक मोटरमार्ग निर्माण शुरू करने, जौलाबाज-थिकलना मोटरमार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण करने, जामड़ी-कटुजिया-चरचालिखान मोटरमार्ग निर्माण कि घोषणा करने, पनुवनौला चौराहे से धार्मिक नगरी वृद्धजागेश्वर तक डामरीकरण करने, क्षेत्र बैंक शाखा या डाकघर शाखा खोले जाने समेत तमाम समस्याओं का निस्तरण करने की मांग की। युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो जून के अंतिम सप्ताह से अनिश्चिकालीन धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि हरीश भट्ट, नीमा वाणी, थिकलना ग्राम से नंदन राणा, गोपाल राम, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, बसंत लाल, बंसी लाल, जगदीश प्रसाद आदि ने अपने-अपने आवासों पर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed