फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers jamthe road for four hours

सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर चार घंटे जाम लगाया

Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Wed, 20 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers jamthe road for four hours
सड़क पर बैठकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

 थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर जालीखान बाजार में चार घंटे जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारियों की मुख्यमंत्री के ओएसडी से वार्ता हुई। ओएसडी ऊर्वा दत्त भट्ट ने एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों को मौके पर जाकर वार्ता करने को कहा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद चार माह के बाद काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। साथ ही जसपुर कोट के कटियाखाल में 49वें दिन से चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। 
विज्ञापन


सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग के जालीखान बाजार में सुबह साढ़े दस से ढाई बजे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता कुंदन लाल वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सड़क की फाइल वन संरक्षक से पास होकर नोडल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद चार माह बाद काम शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि विधायक निधि से यह सड़क काटी जाती है तो बाद में मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर लोनिवि सड़क में सुधारीकरण का काम कर सकता है। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने ढाई बजे जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, सतपाल सिंह रावत, उमेश चंद्र, शकुंतला देवी, उमा देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, गांगुली देवी, ममता देवी, गोपाल सिंह, दीवान सिंह, बकतावर सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed