{"_id":"583098a24f1c1b57258ff3d7","slug":"villagers-informing-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बताए कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बताए कानून
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को बताए कानून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को तमाम कानूनी जानकारी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रमाण पत्रों, सूचना का अधिकार, महिला अधिकार, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट सहित तमाम अधिनियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि जीवन में अनुशासन और ईमानदारी जरूरी है। साथ ही कानून के बारे में भी ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। पैरालीगल एडवाइजर नंदिता भट्ट ने शिविर का संचालन करते हुए नोटबंदी के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
एडवोकेट हेम रावत ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में बताया। एडवोकेट किरन तिवारी, तहसीलदार सतीश बड़थ्वाल, पेशकार योगेश कार्की ने भी तहसील संबंधी प्रमाण पत्रों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अनिल पंत, राजस्व उपनिरीक्षक पूरन गोस्वामी, प्रभा चौधरी, अमित राणा, हरीश लाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन