फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers fasted for 30 days in Eda

ईड़ा में ग्रामीणों के आमरण अनशन को 30 दिन हुए पूरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers fasted for 30 days in Eda
ईड़ा में आमरण अनशन करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी के लिए चल रहे आमरण अनशन को एक माह का समय पूरा हो गया है। आमरण अनशन पर 72 वर्षीय केशर सिंह और जीवन सिंह रावत डटे हुए हैं। साथ में क्रमिक अनशन में राधा देवी, राधा देवी, देवकी देवी, दर्मा देवी, राधा देवी, राधा देवी बैठे। अनशनकारियों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर एक महीने से आंदोलनरत लोगों केा पूरे क्षेत्र का समर्थन मिल रहा है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, कैलाश भट्ट, हीरा सिंह अधिकारी, एडवोकेट दिनेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, ईड़ा बीडीसी सदस्य शोभा रावत, जमीनीवार बीडीसी सदस्य जगदीश बुधानी, जालली बीडीसी सदस्य माया नेगी, जमीनीवार प्रधान प्रकाश राम, भिकियासैंण से आंदोलनकारी आनंद नेगी, तुला सिंह तड़ियाल, मदन सिंह कठायत आदि लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों की न्यायोचित मांगों को समर्थन देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर ने बताया कि ईड़ा क्षेत्र में पानी के स्थायी समाधान के लिए पूरे प्रयास चल रहे हैं। शीघ्र ही ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed