{"_id":"6a3d6b25a6e840af9503c68d","slug":"villagers-angry-over-removal-of-bsnl-tower-equipment-almora-news-c-232-1-alm1019-145242-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीएसएनएल टावर का सामान हटाने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीएसएनएल टावर का सामान हटाने पर ग्रामीणों में रोष
Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गेवाड़ क्षेत्र के तड़ागताल में प्रस्तावित बीएसएनएल मोबाइल टावर का सामान वापस ले जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। तड़ागताल सुधार समिति ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजकर टावर स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्रवासी भूख हड़ताल और जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
समिति अध्यक्ष बुधे सिंह बिष्ट ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व नौगांव-बेड़िया और तड़ागताल क्षेत्र में बीएसएनएल मास्टर टावर का सामान पहुंचाया गया था जिससे लोगों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन अब सामान वापस ले जाने से उनमें निराशा है। उन्होंने कहा कि टावर के लिए चयनित स्थान पथरीला होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इसके बावजूद ग्राम सभा और स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास किए। ज्ञापन में बताया कि तड़ागताल, पैली, बसरखेत, ढनाण आदि कई गांवों में नेटवर्क की समस्या हैं जिससे ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और आपातकालीन संपर्क में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व में अनुबंधित कंपनी ने तय समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जिस कारण उसका अनुबंध समाप्त कर अन्य कंपनी से अनुबंध किया गया है। शीघ्र ही टावर स्थापित करने की प्रक्रिया की जाएगी। - नव प्रभात, एसडीई, बीएसएनएल, द्वाराहाट