फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village in mourn when three people Creamated

एक परिवार के तीन लोगों की चिताएं एक साथ जलीं तो गांव में शोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Village in mourn when three people Creamated
देघाट के श्‍मशान घाट पर एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की जलती चिताएं। संवाद - फोटो : ALMORA
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के दूरस्थ सनणभीड़ा गांव में उस समय मातम छा गया। जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हादसे में जान जाने की खबर गांव में पहुंची। खबर सुनते ही कई ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। तीनों शवों का भिकियासैंण में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर भी नहीं लाए गए। देर शाम गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर देघाट में अंतिम संस्कार किया गया। शवों के देघाट पहुंचते ही आसपास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे पर क्षेत्र के लोगों ने भी शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में यूसीएफ के निदेशक हृदयेश मेहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, प्रधान इंदु देवी, पृथ्वीपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष पूरन सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगदीश उप्रेती, भगवत खाती, किशन सिंह मैठानी आदि थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
भिकियासैंण। मुसोली के घटुगाड़ गधेरे में हुए सड़क हादसे के बाद आरआई रामनगर भानु प्रकाश ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की। जांच में अधिकारियों ने पाया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है। वहां गाड़ी की गति तेज थी और सड़क के किनारे पैरापिट भी नहीं था। हल्का मोड़ भी वहां पर है और सड़क की चौड़ाई भी 17 फुट है। निरीक्षण में नायब तहसीलदार दीवान गिरी, अपर सहायक अभियंता गुलाम मोहम्मद, चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन

सीएचसी भिकियासैंण में नहीं है हड्डी रोग विशेषज्ञ
भिकियासैंण। पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी भिकियासैंण में एक बार फिर से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी देखने में आई है। किसी भी दुर्घटना के बाद अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की जरूरत पड़ सकती है लेकिन यहां वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। जिस कारण यहां आने वाले मरीजों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed