{"_id":"5750782a4f1c1b4366109a05","slug":"village-heads-continue-the-relay-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों का क्रमिक अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधानों का ग्राम प्रधान संगठन की ओर से सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। दूसरे दिन प्रधान संगठन अध्यक्ष सहित दो प्रधान अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
प्रधान संगठन के बैनर तले सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का ब्लाक मुख्यालय परिसर में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन प्रधान संगठन के अध्यक्ष और ग्राम पंचायत हाट के प्रधान मोहन सिंह और ग्राम पंचायत खनूली के प्रधान हेम उपाध्याय सहित दो लोग अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
प्रधान संगठन की मुख्य मांगों में पंचायत राज एक्ट लागू करने, मनरेगा कार्यों का भुगतान, नगर पंचायत में शामिल किए गए ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत से हटाकर वित्तीय अधिकार देने, ग्राम पंचायतों में परिवारों की संख्या के अनुपात में राशन कार्ड जारी करने, सिंचाई नहरों में पानी छोड़े जाने तथा विकास खंड को सूखा घोषित करने सहित सात मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा को दोनों अनशनकारियों के अलावा मनोहर रावत, राजेंद्र सिंह, धीरज तिवारी, भूपेंद्र आशा पांडे, भगवत सिंह, शारदा देवी, पार्वती, सुनीता, विजेंद्र, पदमा, रेखा, रमेश राम, बचीराम, मंजूद देवी, भूपेंद्र नेगी, दीपा, ममता, प्रताप राम, गंगा देवी, जीवन नेगी, बालमसिंह, भवानी राम, राजेंद्र सिंह, जयदत्त ममंगाई, नवीन ढौंडियाल आदि कई प्रधानों ने संबोधित किया। प्रधानों ने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।