फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Victoria reached the final after defeating Almora Challengers

Almora News: अल्मोड़ा चैलेंजर्स को पराजित कर विक्टोरिया फाइनल में पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Victoria reached the final after defeating Almora Challengers
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। विक्टोरिया की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए क्वालिफायर मैच में विक्टोरिया और अल्मोड़ा चैलेंजर्स की टीम आमने- सामने रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाए। जवाब में विक्टोरिया ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर आठ विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। विक्टोरिया के जतिन विर्क मैन ऑफ द मैच रहे। एलिमिनेटर मैच शिव शक्ति और गुरुड़ाबांज लायंस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए गुरुड़ाबांज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 267 का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने 18.2 ओवरों में 269 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शिव शक्ति के प्रदीप कार्की के चार ओवरों में 41 रन देकर एक विकेट झटकने और 44 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेलने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने बताया कि दूसरा क्वालिफायर मैच शनिवार को शिव शक्ति व अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। मैच की विजेता टीम 21 सितंबर को विक्टोरिया टीम के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। सत्येंद्र कुमार सिंह, शमशाद अल्वी अंपायर, मयंक, अभय स्कोरर और अनिल टम्टा मैच के उद्घोषक रहे। वहीं किशन लाल ने ग्राउंड्स मैन की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed