फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vehicular movement will be restricted from Quarab from 11 pm to 5 am.

Almora News: क्वारब से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement will be restricted from Quarab from 11 pm to 5 am.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रात के समय क्वारब से हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया है। 19 सितंबर से 16 अक्तूबर तक क्वारब से रात 11 बजे से पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

डीएम आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि एनएच-109 के पास क्वारब पुल के हिल साइड की ओर 200 मीटर हिस्सा भूस्खलन जोन बन गया है। मार्ग पर कटिंग करने के बाद सोलिंग आदि कार्य करते समय यातायात के लिए लगातार सुलभ बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी भी सड़क पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि गिरना जारी होने के कारण रात के समय वाहनों की आवाजाही के लिए खतरनाक बना हुआ है। इसलिए रात के वक्त एनएच को बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधित समय में सड़क दुर्घटना और वाहन संचालन के लिए चौकी, थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। एम्बुलेंस, क्रेन, आवश्यकीय सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यदि किसी वाहन के प्रतिबंधित अवधि में यातायात जरूरी हो तो एसडीएम, सीओ और आपदा अधिकारी निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed