फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   vehicle theif's web might be spreaded over other areas too

वाहन चोर गिरोह का जाल अन्य राज्यों में भी फैले होने की आशंका

Tue, 18 Sep 2018 11:19 PM IST
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 18 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
vehicle theif's web might be spreaded over other areas too
संदीप सिंह को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान करती एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत में हुए पहाड़ के आज तक के सबसे बड़े वाहन चोरी मामले में अभी तक 27 वाहन पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को इस गिरोह का जाल देश के अन्य राज्यों में भी फैले होने की आशंका है। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने इस मामले की जांच के लिए एसएसआई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


यह टीम जल्द ही दिल्ली जाकर प्रमुख आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस का सहयोग लेकर मामले की जांच करेगी। पुलिस बीते दिनों रानीखेत में पकड़े गए दो आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है।   
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि वाहन चोरी के इस मामले में अभी तक चार कारें और 23 स्कूटी पकड़ी गई हैं। सभी वाहन नए हैं और 2017 से 2018 के बीच खरीदे गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी के इस मामले में रानीखेत में पकड़े गए अतीकुर्रहमान और राकेश पाठक के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राकेश पाठक के खातों में कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि वाहन चोरों का गिरोह देश के अन्य राज्यों में भी फैला हो सकता है। मामले की जांच के लिए रानीखेत थाने के एसएसआई धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में एसआई सुरेंद्र सिंह रिंग्वाल, एसआई बृजभूषण गुरुरानी, साइबर सेल के कांस्टेबल संदीप कुमार और कमल सिंह की टीम गठित की गई है। जांच टीम जल्द ही दिल्ली भी जाएगी।


एसएसपी ने खास भूमिका पर कांस्टेबल संदीप को किया सम्मानित   
एसएसपी पी रेणुकादेवी ने पत्रकारों को बताया कि वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में साइबर सेल अल्मोड़ा के कांस्टेबल संदीप कुमार ने सराहनीय कार्य किया। एसएसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में संदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि संदीप ने साइबर नेटवर्क के माध्यम से चोरी के वाहनों का पता लगाने और चोरों तक पहुंचने में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं ।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed