फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vegetables are grown, sold on the

सब्जियां तो उगाते हैं, पर बेचे कहां

Mon, 14 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 14 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are grown, sold on the

जनप्रतिनिधि खेती-किसानी को बढ़ावा देने के दावे तो खूब कर रहे हैं, लेकिन इसका अंदाजा सब्जी उत्पादक क्षेत्र एराड़ी, मनेला को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


सड़क के अभाव में यहां किसान पांच किमी की खड़ी चढ़ाई पारकर किसी तरह सब्जियों को बाजार पहुंचा रहे हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी ग्रामीणों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। यहां के लिए स्वीकृत गगास-एराड़ी-मनेला पांच किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गगास घाटी के अंदर एराड़ी-मनेला आदि गांवों में लाही, सरसों, पालक, मूली, गढेरी सहित तमाम सब्जियों का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। लेकिन सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण उत्पादों को समय से बाजार नहीं पहुंचा पाते। जिसके चलते पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद 2014 में राज्य योजना से गगास-एराड़ी-मनेला पांच किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली, लेकिन कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट और बीडीसी सदस्य त्रिलोक सिंह का कहना है कि विधायक मदन बिष्ट ने भी गत दिनों इस सड़क को लेकर सार्थक आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण परेशान हैं। यदि शीघ्र सड़क अस्तित्व में नहीं आई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed