फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vasant Panchmi Bloom In Market

वसंत पंचमी के लिए नगर का बाजार पीले रूमाल, परिधानों से सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchmi Bloom In Market
अल्मोड़ा में वसंत पंचमी के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही अल्मोड़ा की बाजारें पीले रुमालों से सज गई हैं। दुकानों में पीले रुमाल, पीली साड़ियां और बच्चों के कपड़े अलग-अलग कीमतों में मिल रहे हैं। वसंत पंचमी के लिए महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। लोग वसंत पंचमी की तैयारियों में जुटे हैं। इस दिन क्या करना है, क्या पहनना है इसकी तैयारी लोग अभी से करने लगे हैं।
विज्ञापन

वसंत पंचमी का त्योहार प्रति वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। कुमाऊं में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार वसंत पंचमी पांच फरवरी को है। वसंत पंचमी के अब कुछ ही दिन शेष रह गए। बाजारों में वसंत पंचमी की तैयारियां चल रही हैं। वसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार में दुकानें पीले रुमालों से सजी हैं। बाजार में पीले रुमाल पांच से 15 रुपये की कीमत में बिक रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में भी बच्चों के पीले परिधान, साड़ियां अन्य कपड़े सजे हैं। बुधवार को बाजार में महिलाओं ने पीले रुमाल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र ही पहनने की परंपरा है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। वसंत पंचमी से वसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed