फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Valmiki jayanti in almora and bageshwar

Almora News: जयंती पर निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा

Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Valmiki jayanti in almora and bageshwar
बागेश्वर में बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा के दौरान​ मां कालिका और भगवान ​शिव पर आधारित नृत्य नाटिक
नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा में हुआ वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले में महर्षि वाल्मीकि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने वाल्मीकि के जयकारे लगाए, इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं नगर पालिका सभागार में महर्षि वाल्मीकि लगाई गई। विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसका अनावरण किया।
नगर पालिका परिसर से ढोल-नगाड़ों के साथ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं ने भागीदारी निभाई। समाज के लोगों ने प्रसाद बांटकर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहां सुरेश चंद्र, दीपक चंदेल, प्रेमप्रकाश, सतीष कुमार, सिकंदर पवार, भीमा पवार, नीरज पवार, यशवंत आदि रहे।
विज्ञापन

------------------

फोटो- 28 एएलएम 19 पी- नगर पालिका अल्मोड़ा में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण करते विधायक मनोज तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी। संवाद
फोटो- 28 एएलएम 20 पी- अल्मोड़ा नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद

इनसेट

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

बागेश्वर। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल कलाकारों ने आकर्षक नृत्य और करतब प्रस्तुत किए। मंदिर में विधिविधान से पूूजा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सुबह से ही वाल्मीकि समाज के लोगों की चहल-पहल रही। वहां पूजा के बाद मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह कांडा मार्ग, सरयू पुल, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल होकर तहसील मार्ग तक पहुंची। वापस मंदिर में ही शोभायात्रा का समापन किया गया। इसमें शामिल युवाओं ने कई करतब दिखाए। कलाकारों ने मां कालिका और भगवान शिव के प्रसंग पर बनी नृत्य नाटिका समेत कई हैरतअंगेज करतब और नृत्य भी प्रस्तुत किए। वहां संजीव भारती, चंदन लाल, जमुना लाल, राजन, गीता देवी, हर्ष, हेम चंद्र, राजवीर, अर्जुन आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 28 बीजीएस 12 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed