फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Valmara-Saraikhet motor road washed away in heavy rain; over 12 villages cut off.

Almora News: भारी बारिश में वल्मरा-सराईखेत मोटर मार्ग टूटा, 12 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Valmara-Saraikhet motor road washed away in heavy rain; over 12 villages cut off.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड के वल्मरा से सराईखेत को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग बसई गांव के पास भारी बारिश के चलते बीते शनिवार रात टूट गया। करीब 15 से 20 मीटर सड़क बहने से वल्मरा, सराईखेत समेत 12 से अधिक गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग टूटने से क्षेत्र की ढाई हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के वाहन स्वामी प्रकाश मनराल ने बताया कि वल्मरा से करीब आठ किलोमीटर दूर बसई गांव के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा टूट कर बह गया। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो गया है। यह मोटर मार्ग क्षेत्र के कई दुर्गम गांवों के साथ गढ़वाल क्षेत्र को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क टूटने से चिड़खण्डा, बसई, मोहनी ढय्या, जनरखाणी, सिमगांव, कमेटपानी, श्रीगाड़, जूनिया, सराईखेत, गुदलेख और चौरीखाल समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से तहसील, विकासखंड, कॉलेज और स्कूलों तक आवाजाही होती थी। मार्ग बंद होने से विद्यार्थियों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों को बाजार से राशन और रोजमर्रा का सामान लाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग को जल्द दुरुस्त कर आवागमन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मार्ग को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। छोटे वाहनों के लिए फिलहाल मार्ग खोल दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही अभी नहीं हो पाएगी। मार्ग को ठीक करने का कार्य चल रहा है। - प्रदीप नौटियाल, जेई, पीएमजीएसवाई, स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed