फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   vaccination will be regular from today in almora

आज से नियमित होगा टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination will be regular from today in almora
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को चौथे दिन भी अधिकतर केंद्रों में टीकाकरण पर ब्रेक लगा रहा। जनपद के गिने-चुने केंद्रों में ही टीके लगे, वो भी सिर्फ कोवॉक्सीन के। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा। टीके की खेप पहुंचने से बृहस्पतिवार से नियमित टीकाकरण की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को ताड़ीखेत, बाड़ेछीना और देवायल सल्ट में कुल 121 लोगों को कोवॉक्सीन टीका लगाया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार दूसरी डोज का ही टीका लगना था, लेकिन टीके की खेप पहुंचने पर कुछ युवाओं को भी टीका लगाया गया। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 18 से 44 वर्ष के 71 लोगों को पहली डोज और तीन लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 45 से अधिक उम्र के 47 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। जिले में 71 लोगों को पहली और 50 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। अब बृहस्पतिवार से नियमित टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए जिले में 30 केंद्रों में 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगेगी। 15 केंद्रों में युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed