{"_id":"6af4b16eccd0a9ee160c3cc5","slug":"more-than-four-thousand-devotees-offered-prayers-at-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1019-150925-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर महादेव सहित धाम के सभी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान 53 रुद्राभिषेक और पार्थिव पूजन संपन्न कराए गए।
दीपावली की छुट्टियों के चलते जागेश्वर धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की आवाजाही से पर्यटन कारोबार भी गुलजार है। बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का असर स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। प्रसाद, पूजा सामग्री, खानपान और अन्य वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। इससे स्थानीय व्यापारियों और फड़ व्यवसायियों के चेहरे खिले रहे।
धार्मिक पर्यटन की बढ़ती गतिविधियों से स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को भी रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने बताया कि दीपावली की छुट्टियों के चलते जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय व्यापार में तेजी आई है। व्यापारी अपने कारोबार में व्यस्त हैं और अच्छी ग्राहकी से खुश हैं।