फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vaccination in Almora

वैक्सीनेशन में छात्रों को प्राथमिकता दी जाए:एनएसयूआई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccination in Almora
अल्मोड़ा। एनएसयूआई के पूर्व सचिव विपुल कार्की ने टीकाकरण में छात्रों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में चलाई जा रही मुहिम के तहत परीक्षाओं से पहले छात्रों का टीकाकरण किया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बगैर परीक्षाएं संचालित होना निंदनीय है। युवाओं को परीक्षा से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर टीका नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सचिव कार्की ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर देश की सभी इकाइयां अपने राज्य में इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहीं हैं। संक्रमण के बीच छात्रों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कोई योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परीक्षार्थियों की जान जोखिम में न रहे। ऐसी किसी योजना के न होने से छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो सकता है। कहा कि केंद्र सरकार और उनकी कूटनीतियों के कारण टीकों की कमी चिंताजनक है।

कहा कि देश टीकों की कमी से जूझ रहा है लेकिन केंद्र सरकार जनता का पैसा अपने निजी प्रचार में खर्च कर रही है। इस मौके पर पवन मेहरा, संदीप तड़ागी, दीपेश कांडपाल, संदीप तड़ागी, पंकज गुरुरानी, आयुष्मान भट्ट, अमित बिष्ट, नितिन रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed