फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttrayani Soars in the Air

घुघतिया पर्व के लिए खरीदारी बढ़ने से बाजार हुए गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uttrayani Soars in the Air
अल्मोड़ा में घुघतिया के लिए संतरा और कीनू खरीदता एक व्यक्ति। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। घुघुतिया पर्व के लिए बृहस्पतिवार को लोगों ने बाजार से आटा, तेल, गुड़, चीनी आदि खाद्य सामग्री की खरीदारी की। खरीदारी के चलते नगर के बाजार गुलजार रहे। नगर समेत आसपास के गांव से भी लोग त्यार के लिए खरीदारी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर शुक्रवार को घरों में घुघुुते बनाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार से ही लोगों ने तैयारी शुरू कर दी थीं। हालांकि खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों और ओमिक्रॉन के खतरे ने त्योहार की रंगत कुछ कम की है। बावजूद इसके लोगों में सूर्य के उत्तरायण के लिए उत्साह बना हुआ था।
विज्ञापन

बाजार में संतरा, कीनू की भी रही खूब मांग
अल्मोड़ा। घुघुतिया पर्व के लिए बाजार में संतरा, कीनू की काफी मांग रही। कुछ दिनों पहले तक 70 रुपये प्रति किलो तक बिकने बाला संतरा घुघुतिया आते ही 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। कीनू (बड़ा) 50, कीनू छोटा 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। त्योहार के चलते लोगों ने दुकानों से संतरा, कीनू आदि की खरीदारी की। बच्चे घुघुते की माला के बीच संतरा और कीनू को पिरोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed