फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand's public leader Shamsher Bisht was remembered

Almora News: उत्तराखंड के जननायक शमशेर बिष्ट को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's public leader Shamsher Bisht was remembered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जन आंदोलनकारी और समाजसेवी डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट को सातवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। शमशेर सिंह बिष्ट का समय व आज का परिदृश्य विषय पर हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रवाह बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र में मुद्दों की राजनीति के लिए बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इसके उपभोक्ता भारत में सर्वाधिक हैं, लेकिन इसमें केवल सार्थक सूचनाएं ही नहीं, बल्कि निरर्थक जानकारियां भी बहुत फैल रही हैं। मीडिया बहुमुखी न होकर अंतर्मुखी हो गया है। यह प्रवृत्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्तर का दशक राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण और आंदोलनों का दौर था पर वर्तमान समय सोशल मीडिया का दौर है, जिसकी कोई निश्चित दिशा नहीं है। सही सूचनाओं और जनजागरण से ही समाज का विकास संभव है। उलोवा नेता जगत रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की धार को आगे बढ़ाने में डॉ. बिष्ट और उनके साथियों की बड़ी भूमिका रही। उपपा नेता पीसी तिवारी ने कहा कि डॉ. बिष्ट के नेतृत्व में ही उन्होंने जन संघर्षों में आगे बढ़ना शुरू किया। उन्होंने वर्तमान में राज्य की दुर्दशा के लिए बारी-बारी से शासन कर रही पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पिछले वर्षों में डॉ. बिष्ट की विचारधारा मुखर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकारों का प्रमुख कार्य अब गांव-गांव तक शराब का विस्तार करना रह गया है। उलोवा अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि अब आगे बढ़ने और राज्य की परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करने का समय है। मुख्य वक्ता नवीन जोशी को रेवती बिष्ट ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अजयमित्र बिष्ट ने सभी का आभार जताया।

वहां चारू तिवारी, जंगबहादुर थापा, उमेश तिवारी, केशव दत्त मिश्रा, ईश्वरी दत्त, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष भावना जोशी, हर्ष काफर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रेवती बिष्ट और संचालन दयाकृष्ण कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed