फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Team Announced for National Masters Games

Almora News: नेशनल मास्टर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टेनिस टीम का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Team Announced for National Masters Games
उत्तराखंड टेनिस की चयनित टीम। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो फरवरी से हैदराबाद में होने वाली नेशनल मास्टर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टेनिस टीम का चयन कर लिया गया है। विभिन्न आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता के लिए नौ सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इससे पूर्व ट्रायल के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि दो से पांच फरवरी तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम और गोचिलबावली में नेशनल मास्टर गेम्स होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। मुख्य चयनकर्ता देहरादून के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप पंत और हल्द्वानी निवासी हेम पांडेय ने ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की टेनिस खेल प्रतिभा को देखा। इस दौरान पश्चिमी तराई के प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चयन प्रतियोगिता ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चिनाइया में मास्टर गेम्स फेडरेशन के कुमाऊं कन्वेनर सुमित गोयल की तरफ से आयोजित की गई। ट्रायल के बाद विभिन्न आयु वर्ग की नौ सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया। कप्तान सुमित गोयल सहित टीम में रामनगर के देवेंद्र सिंह रावत, चंपावत के मेजर (सेवानिवृत्त) राजेंद्र मेहता, नैनीताल के प्रो. अमित जोशी, अमर जगाती, ऋषिकेश के स्टीफन धुंगे, देहरादून के राहुल कुमार, राहुल बिष्ट और आशीष बिष्ट शामिल हैं। मास्टर गेम्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार डैंग ने टीम की घोषणा करते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट कोच लियाकत अली, प्रभात मेहरा, गौरव पांडेय, डॉ. दीप प्रकाश पार्की आदि ने चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed