{"_id":"5acbb0c74f1c1b606b8b4a19","slug":"uttarakhand-rural-bank-to-pay-45-thousand-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड ग्रामीण बैंक 45 हजार शिक्षिका को अदा करे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक 45 हजार शिक्षिका को अदा करे
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उपभोक्ता फोरम ने लापरवाही और सेवा में कमी पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक धारानौला शाखा को परिवादिनी शिक्षिका को 45 हजार रुपये एक माह के भीतर अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
धारानौला निवासी राजकीय हाइस्कूल बिरौड़ा (हवालबाग) में सहायक शिक्षिका हंसा पंत का उत्तराखंड ग्रामीण बैंक धारानौला में खाता था। 27 सितंबर 2016 को उनका एटीएम खो गया। हंसा पंत ने इसकी सूचना बैंक को दी और नया एटीएम जारी करने का निवेदन किया, लेकिन 14 अक्तूबर 2016 की रात 10:27 बजे और 10:29 बजे उनके खाते से किसी व्यक्ति ने 10-10 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर में पूछताछ करने पर पता चला कि टीपी नगर हल्द्वानी एसबीआई एटीएम से पैसा निकाला गया है। इसकी सूचना उन्होंने बैंक और एसबीआई को दी। 16 अक्तूबर को वह एसबीआई हल्द्वानी गई और सीटीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन बैंक ने नहीं दिखाए। 29 अक्तूबर को पुन: हल्द्वानी जाकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक संदिग्ध व्यक्ति हेलमेट पहने देखा गया जिसे वह पहचान नहीं पाईं। घटना के समय परिवादिनी गर्भवती थी।
विज्ञापन
हंसा पंत ने एटीएम खोने की सूचना बैंक को देने के बावजूद उनके खाते से निकाले गए 20 हजार रुपये वापस दिलाने और 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के लिए फोरम में वाद दायर किया। फोरम के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य प्रभात कुमार चौधरी और लीला जोशी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।
फोरम ने माना कि बैंक द्वारा सेवा में कमी कर लापरवाही की गई है। फोरम ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक को आदेशित किया है कि वह एक माह के भीतर 45 हजार रुपये परिवादिनी को अदा करे। यदि निश्चित अवधि में धनराशि भुगतान नहीं की गई तो वाद दायर करने की तिथि से आठ फीसदी वार्षिक ब्याज पाने की अधिकारी भी शिक्षिका होगी।